Ro no D15139/23

जिले में धान खरीदी की रफ्तार तेजः अब तक 30 लाख क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन

49 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान,किसानों के खाते में पहुंचे 595 करोड़ से अधिक
जिला प्रशासन की पारदर्शी व्यवस्था से भुगतान हुआ सुगम
अवैध धान परिवहन पर 73 प्रकरण दर्ज कर 1.16 करोड़ से अधिक का धान किया गया जब्त

 छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू और पारदर्शी रूप से संचालित हो रही है। जिला प्रशासन के प्रभावी प्रबंधन और सतत निगरानी के चलते अब तक 30,00,968.8 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।

समयबद्ध भुगतान से किसानों में उत्साह
जिले में पंजीकृत 60,832 किसानों में से अब तक 49,423 किसान अपना धान बेच चुके हैं। शासन की द्वारा धान उपार्जन के भुगतान प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और तीव्र रखा गया है। उपार्जित धान के एवज में अब तक 595.34 करोड़ की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जा चुकी है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

उठाव और रकबा समर्पण में सक्रियता
कलेक्टर के निर्देशन में समितियों से धान के उठाव की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। अब तक 11,02,830 क्विंटल धान का उठाव पूर्ण कर लिया गया है। व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में किसानों का भी अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है, जिले के 22,170 किसानों ने स्वेच्छा से अपना 2,701.96 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है।

अवैध धान पर प्रशासन की कार्रवाई
धान खरीदी की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बिचौलियों और अवैध परिवहनकर्ताओं पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जाँच दलों द्वारा अब तक 73 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनका शत-प्रतिशत निराकरण कर लिया गया है। कुल 11,684 बोरी धान (4,713 क्विंटल)  धान जब्त किया गया है। जिसका अनुमानित मूल्य 1.16 करोड़ से अधिक है। इन सभी प्रकरणों में मंडी शुल्क और अन्य विधिक देय प्रभारों की वसूली कर शासन के राजस्व को सुरक्षित किया गया है।

पारदर्शिता और सुविधा पर जोर
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक पात्र किसान का धान बिना किसी असुविधा के निर्धारित मापदंडों के अनुसार क्रय किया जाए। जिले में धान खरीदी की यह प्रक्रिया आगामी निर्धारित तिथि तक इसी उत्साह और कड़ाई के साथ जारी रहेगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

    *सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…

    Read more

    पंडरिया विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विधायक भावना बोहरा ने सदन में विद्यालय उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की

    *ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की शिक्षा पर जोर, विधायक भावना बोहरा ने बजट चर्चा में रखे पंडरिया विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दे* ▪️प्रश्नकाल में किसान क्रेडिट कार्ड, विधानसभा में पर्यटन स्थलों…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता