Ro no D15139/23

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन सुचारु, पारदर्शी एवं सख्त निगरानी के साथ जारी

अब तक 140 प्रकरण दर्ज 7 हज़ार  500 क्विंटल से अधिक धान एवं 02 वाहन जप्त किए गए
रीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन को लेकर धमतरी जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले में कुल 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 100 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 1,29,344 किसानों का पंजीयन किया गया है। पंजीकृत किसानों में 73,949 सीमांत, 52,951 लघु एवं 2,444 दीर्घ कृषक शामिल हैं, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 1,27,212.86 हेक्टेयर है।
दिनांक 15 नवंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक कुल 84,564 किसानों से 4,14,967.80 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करते हुए अब तक 78,868 किसानों को कुल 910.79 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है, शेष किसानों को भी निरंतर भुगतान किया जा रहा है।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने एवं कोचियों/बिचौलियों द्वारा अवैध भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम हेतु कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार जिला एवं तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। इन दलों में राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारी शामिल हैं, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं।
अंतरराज्यीय अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए उड़ीसा सीमा क्षेत्र में बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद एवं सांकरा में चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां नगर सैनिक, वन विभाग, मंडी एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती की गई है।
अब तक उड़नदस्ता दलों द्वारा अवैध धान भंडारण के 140 प्रकरण दर्ज कर मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें 7,558.9 क्विंटल धान एवं 02 वाहन जप्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले में संचालित राइस मिलों के निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन पर 22,856.8 क्विंटल धान जप्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
आज 07 जनवरी 2026 को कलेक्टर श्री  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्र मोहंदी एवं सिंगपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसान आशीष सिंह द्वारा अवैध रूप से 40 क्विंटल धान विक्रय करने का प्रयास पाए जाने पर धान जप्त किया गया। टीम द्वारा किसानों से रकबा समर्पण के नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।
जिला प्रशासन द्वारा जिला एवं खण्ड स्तरीय उड़नदस्ता दलों के माध्यम से अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि पात्र किसानों को ही समर्थन मूल्य का लाभ मिले तथा उपार्जन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनी रहे।

  • Related Posts

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    उप संचालक पाराशर ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    धमतरी , 15 अगस्त 2027/उप संचालक, जनसंपर्क श्री शशि रत्न पाराशर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, धमतरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!