Ro no D15139/23

जिले में धान खरीदी अभियान जोरो पर, किसानों में खुशी की लहर

कोचियों एवं बिचौलियों पर सतत निगरानी, अवैध धान परिवहन पर की जा रही कार्रवाई

जिले में धान खरीदी उत्सव को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा इस वर्ष समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी का प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों में खुशी का वातावरण है।
कलेक्टर   तुलिका प्रजापति के निर्देशन में सभी धान खरीदी केंद्रों पर सुचारू संचालन हेतु व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं। केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाइस, श्रमिकों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। धान की गुणवत्ता जांचने के लिए आद्रता मापक यंत्र का उपयोग किया जा रहा है।
जिले के कुल 27 धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी दर, नियमों एवं केंद्रवार जानकारी के फ्लेक्स लगाए गए हैं। कलेक्टर ने सभी केंद्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान खरीदी पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। किसानों को सुविधा देने के लिए धान बिक्री हेतु टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से ही टोकन जारी किए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से किसानों का समय बच रहा है और उन्हें खरीदी केंद्रों में अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले के 43,520 पंजीकृत किसानों से कुल 1,55,275 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

  • Related Posts

    होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

    अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश* *होली त्योहार पर शासकीय अवकाश के कारण ओपीडी बंद रहेगी, इमरजेंसी सेवा पूर्ववत जारी रहेगी* *सभी वार्डों…

    Read more

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सा कर्मी बने प्रेरणा स्रोत

    मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 02 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    NATIONAL

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन