Ro no D15139/23

जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी 34897 किसानों से खरीदी गई 2698120.40 क्विंटल धान

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। 27 जनवरी तक कुल 34,897 किसानों से 26,98,120.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 557.44 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। किसानों के बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण सतत रूप से जारी है। जिले की 24 समितियों के अंतर्गत संचालित 46 उपार्जन केंद्रों में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से खरीदी कार्य किया जा रहा है, जिससे किसानों को सहज और सुचारू प्रक्रिया का लाभ मिल रहा है।
किसानों की सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उपार्जन केंद्रों में टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, नमी मापक उपकरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रों में बैठने, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया है, जिससे खरीदी कार्य निर्बाध रूप से जारी है।
किसानों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी, त्वरित एवं किसान हितैषी है, जिससे उन्हें समय पर भुगतान और किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि  धान खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई टोकन तुंहर एप्प की ऑनलाईन व्यवस्था से टोकन प्राप्त करने और धान बेचने में सहुलियत हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और किसान हितैषी नीतियों के चलते किसानों को जहां उनकी मेहनत का वाजिम दाम मिला हैं, वहीं किसानों का सम्मान भी बढ़ा है। राज्य सरकार अपने घोषणा के अनुरूप प्रति एकड़ 21 क्विंटल समर्थन मूल्य एवं कृषि उन्नति योजना के तहत 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल की भाव से धान खरीदी कर रही है।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं