Ro no D15139/23

महासमुंद जिले के बम्हनी धान खरीदी केंद्र पर सुगमतापूर्वक धान खरीदी जारी

राज्य शासन के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले में धान खरीदी का महाअभियान पारदर्शिता के साथ जोरों पर चल रहा है। महासमुंद जिला लगातार प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है। इसी क्रम में जिले के बहमनी गांव स्थित धान खरीदी केंद्र पर आज कुल 14 किसानों ने अपनी उपज बेची। केंद्र पर एक दिन में कुल 741 क्विंटल धान की खरीदी हुई।
किसानों ने अपनी मेहनत की फसल समर्थन मूल्य पर बेचकर खुशी जाहिर की। बम्हनी धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए ग्राम बम्हनी के किसान श्री राजू यादव ने बताया कि उन्होंने 93.20 क्विंटल धान का विक्रय किया है। उन्हें धान बेचने में किसी भी तरह की समस्या नहीं हुईं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी व्यवस्था हर किसान को राहत दे रही हैं। उन्होंने इसके लिए राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार श्री मांघेलाल साहू ने बताया कि उन्होंने मात्र 2 एकड़ भूमि पर खेती कर 47.20 क्विंटल धान बेचा। वहीं बम्हनी ग्राम के   गजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने 11.20 क्विंटल धान का आसानी से विक्रय कर पाएं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में हमाल उपलब्ध है, जिससे धान तौल एवं उठाव समय पर होने से कोई समस्या नहीं हुई।
बहमनी केंद्र के ये आंकड़े स्थानीय किसानों की लगन, बेहतर फसल प्रबंधन और अच्छी पैदावार का प्रमाण हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस वर्ष 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदारी सुचारु रूप से जारी है। किसानों को टोकन जारी करने, तुलाई और भुगतान में किसी भी तरह की देरी न हो, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने सभी खरीदी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिसके चलते किसान बिना किसी परेशानी के अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त कर पा रहे हैं।

  • Related Posts

    सूरजपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

      *मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, शहीद जवानों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का किया सम्मान* रायपुर ,15 अगस्त 2026/ सूरजपुर…

    Read more

    विधान सभा सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया.

      रायपुर, दिनांक 15/08/2026विधान सभा सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया । विधान सभा परिसर में विधान सभा के सचिव श्री दिनेश…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!