Ro no D15139/23

महासमुंद जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी बरोंडा बाजार उपार्जन केंद्र में आज 42 किसानों ने सुगमता से धान बेचा

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य सहित महासमुंद जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ गति से चल रहा है। जिले में सभी उपार्जन केंद्रों पर टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौलाई, नमी परीक्षण और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था से किसानों में उत्साह है। केंद्रों पर पेयजल, छायादार बैठने की जगह, माइक्रो एटीएम से तत्काल नकद निकासी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे धान बेचने की प्रक्रिया आसान और सुगम बनी हुई है।
इसी क्रम में आज बरोंडाबाजार धान उपार्जन केंद्र में 42 किसानों ने अपना धान विक्रय किया। इस केंद्र पर अब तक की खरीदी निर्बाध रूप से जारी है और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा। केंद्र प्रबंधन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, जिसमें बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, गुणवत्ता जांच और समयबद्ध तौलाई शामिल है।
धान बेचने आए ग्राम लाफिनकला की किसान  दुघदी बाई ने बताया कि उन्होंने आज 25.20 क्विंटल धान का विक्रय किया। उनके पास कुल सवा एकड़ खेती है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पहुंचते ही उनकी धान की नमी जांच, तौलाई और अन्य प्रक्रियाएं तुरंत पूरी हो गईं। उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही। उन्होंने राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की। इसी तरह ग्राम मचेवा के किसान   दीनदयाल साहू ने 33.20 क्विंटल धान बेचा। श्री साहू ने बताया कि उनके पास कुल 3 एकड़ खेती है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इससे पूर्व उनकी माताजी   दुलारी बाई के नाम पर पंजीकृत 33.60 क्विंटल धान का विक्रय किया था, जिसका भुगतान मात्र 3 दिनों में उनके खाते में प्राप्त हो गया। समय पर भुगतान और सुगम प्रक्रिया से प्रसन्न   साहू ने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है और खेती अब अधिक लाभप्रद हो गई है।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में