Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में तेजी, 45 हजार से अधिक किसानों से खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया जिले में सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले की 74 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों का पंजीयन एवं धान खरीदी लगातार जारी है। अब तक कुल 1,29,399 किसानों का 1,26,550 हेक्टेयर कृषि भूमि का पंजीयन किया जा चुका है, जिससे जिले के बड़ी संख्या में किसान शासन की इस महत्वपूर्ण योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।
धान खरीदी का कार्य 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ है। 15 नवम्बर से 15 दिसंबर 2025 की अवधि में जिले में 45,356 किसानों से कुल 21,23,518 क्विंटल (लगभग 2,12,351.8 मीट्रिक टन) धान का उपार्जन किया गया है। समितियों में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।
इसी के साथ जिले में अवैध धान भंडारण एवं अवैध परिवहन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मंडी अधिनियम 1972 के तहत अब तक कुल 82 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 4,098.5 क्विंटल धान एवं 02 वाहन जप्त किए गए हैं। केवल 15 दिसंबर 2025 को ही 06 प्रकरण दर्ज कर 90 क्विंटल धान जप्त किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहे। साथ ही अवैध धान भंडारण, दलाली एवं कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे केवल अधिकृत समितियों के माध्यम से ही धान विक्रय करें और किसी भी अनियमितता की सूचना प्रशासन को दें।

  • Related Posts

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    उप संचालक पाराशर ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    धमतरी , 15 अगस्त 2027/उप संचालक, जनसंपर्क श्री शशि रत्न पाराशर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, धमतरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!