Ro no D15139/23

जिले में सुगमता से हो रही धान की खरीदी

अब तक  218203.80  मीट्रिक टन हुई है धान खरीदी
27652 किसानों को चार सौ तिहतर करोड़ बाईस लाख से अधिक का किया गया है भुगतान
डीओ जारी कर 955369.60 क्विंटल धान का किया गया है उठाव

जशपुरनगर 09 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में सुगमता और सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। जिले में 14 नवम्बर से अब तक  218203.80 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।  अब तक जिले के 23018 किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को भुगतान करने के लिए विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपेक्स बैंक को लिकिंग व्यवस्था के तहत  4,73,22,10,440 रुपए  का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51180 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6301 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,458.00 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 09 जनवरी   तक 27652 किसानों से  218203.80 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए आज दिनांक तक कुल 242547.6 मीट्रिक टन टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस  की  खरीदी के लिए कुल 1635  किसानों हेतु  13117.52 मीट्रिक टन का टोकन जारी किया गया  हैं। जिले में 75 मिलरों का अनुबंध किया जाकर अब तक 1754410.00 क्विंटल का डीओ जारी कर  955369.60 क्विंटल का धान भी उठाया जा चुका धान उठाव की गति प्रगतिशील है।

  • Related Posts

    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर कलेक्टर  रोहित व्यास ने पीएमजीएसवाई एवं एमजीएसवाई के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

     जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने विगत दिवस जिले में संचालित विभिन्न निर्माण विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर 2 सड़कों की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को होगी बड़ी सहूलियत कुल 5.20 किमी सड़क निर्माण हेतु 5 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत, आवागमन और विकास को मिलेगी गति

     जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…