Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री लखन लाल की उपस्थिति में सहकारी समिति सोनपुरी में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

समिति में किसान का पुष्पमाला भेंटकर किया गया स्वागत, विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी की हुई शुरुआत

कोरबा 15 नवंबर 2025/
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानो से धान खरीदी कार्य का आज से शुभारंभ हो गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजिनक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में आज विकासखण्ड कोरबा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र सोनपुरी में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ। उन्होंने समिति में धान विक्रय के लिए आए कृषक श्री फूल सिंह राठिया का पुष्पमाला एवं शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की।  मंत्री श्री देवांगन ने किसान से उनकी उपज के सम्बंध में जानकारी ली एवं धान विक्रय के लिए बधाई दी। ग्राम सोनपुरी के कृषक श्री फूल सिंह राठिया  द्वारा आज उपार्जन केंद्र में 10 क्विंटल धान विक्रय हेतु  लाया गया था। उन्होंने बताया कि धान विक्रय में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नही हुई एवं टोकन भी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त किया।
विधायक रामपुर श्री फूल सिंह राठिया, कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने भी किसान श्री राठिया को उपज विक्रय के लिए शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री वसंत ने धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु केंद्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं सभी समितियों में गुणवत्ता युक्त धान खरीदी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समिति में किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल,  जिला खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम सिंह कंवर, नोडल कॉपरेटिव बैंक श्री एस. के. जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान