Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ शासन की किसान-केन्द्रित नीतियों से धान खरीदी व्यवस्था हुई सुदृढ़

खेती को मिला भरोसा, किसान हुए निश्चिंत बिना परेशानी धान खरीदी से बढ़ा आत्मविश्वास

 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों को न केवल देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किया है, बल्कि धान उपार्जन की ऐसी भरोसेमंद, पारदर्शी और किसान-केन्द्रित व्यवस्था विकसित की है, जो खेती को सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ती है। सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित यह व्यवस्था किसानों को पंजीयन से लेकर तौल और भुगतान तक हर चरण में सुविधा, सुरक्षा और संतोष का अनुभव करा रही है। शासन की प्रभावी नीतियों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से कृषकों के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक और भविष्य के प्रति आशा स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है।
कोरबा जिले के ग्राम भैंसमा निवासी कृषक  कृपा राम यादव, पिता  रामलाल यादव ने शासन की व्यवस्थाओं एवं सभी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि वे इस वर्ष सहकारी समिति भैंसमा में लगभग 50 क्विंटल 40 किलोग्राम धान विक्रय के लिए लेकर आए हैं। उनके पास लगभग तीन एकड़ भूमि है, जिसमें उन्होंने धान की खेती की है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने इसी मात्रा में धान विक्रय किया था और उस समय भी उन्हें शासन की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिला।
श्री यादव ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि प्राप्त होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई, जिससे उन्होंने खेती को और उन्नत बनाने के लिए रिपर मशीन क्रय की, इससे खेती की लागत में कमी आई और कार्य में सुविधा बढ़ी। किसान  यादव ने सहकारी समिति भैंसमा में उपलब्ध व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए बताया कि समिति में पंजीयन, तौल, छाया, बैठने की व्यवस्था, पेयजल तथा भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित और पारदर्शी है। समय पर तौल और शीघ्र भुगतान होने से किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है, जिससे उनका विश्वास शासन की व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में लिए गए निर्णयों तथा लाभकारी योजनाओं से खेती अब लाभ का साधन बन रही है और किसान आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

  • Related Posts

    निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

    *उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन*   रायपुर 30 मई 2026 (IMNB NEWS…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    *1076 पर दर्ज कर सकेंगे शिकायत, सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी जानकारी*   रायपुर 30 मई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यालय कोंडागांव के सभाकक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी