Ro no D15139/23

15 नवम्बर से प्रारंभ होगी धान खरीदी – जिला प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूर्ण, प्रत्येक उपार्जन केन्द्रों में 13 नवम्बर को ट्रायल रन

किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और निर्धारित तिथियों पर सुव्यवस्थित ढंग से अपना धान विक्रय करें-कलेक्टर

अम्बिकापुर 12 नवम्बर 2025/  खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के पंजीकृत किसानों से 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी कार्य को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है।

वर्तमान में समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी 54 धान उपार्जन केन्द्रों हेतु नवीन धान खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति पूर्ण कर ली गई है। आगामी 13 नवम्बर 2025 को सभी उपार्जन केन्द्रों में ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा, ताकि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या व्यवस्थागत समस्या न हो।

जिले में 1 अतिसंवेदनशील एवं 23 संवेदनशील उपार्जन केन्द्र चिन्हांकित किए गए हैं। सुरक्षा एवं निगरानी के दृष्टिकोण से उड़न दस्ता दल तथा निगरानी दलों का गठन भी पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक उपार्जन केन्द्र में मापक यंत्र, तौल कांटा, बारदाने, कंप्यूटर प्रणाली एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। इस वर्ष जिले को 39,02,190 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिले किसानों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित धान उपार्जन केन्द्रों में ही धान विक्रय करें तथा धान विक्रय हेतु अपने पंजीयन एवं टोकन की जानकारी पूर्व में सत्यापित कर लें। शासन द्वारा किसानों के हित में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं, अतः किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित तिथियों पर सुव्यवस्थित ढंग से अपना धान विक्रय करें।

  • Related Posts

    दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों एवं चिकित्सकों के लिए आवासीय सुविधाओं का होगा विस्तार डीएमएफ मद से मेडिकल स्टाफ क्वार्टर एवं शिक्षक आवास निर्माण कार्यों को स्वीकृति

      अम्बिकापुर 17 जून 2026/   जिला सरगुजा के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों एवं चिकित्सकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खनिज न्यास (डीएमएफ)…

    Read more

    शासकीय कर्तव्य अवधि में निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय के चिकित्सकों को जारी किए गए निर्देश

      अम्बिकापुर 17 जून 2026/   राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर में पदस्थ चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों द्वारा शासकीय कर्तव्य अवधि के दौरान निजी…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग