जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित

मंगलवार को 224.40 क्विंटल धान की हुई खरीदी, अब तक कुल 321.60 क्विंटल धान की हुई खरीदी

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है।
जिले के 41 सहकारी समितियों के 65 धान उपार्जन केन्द्रो में माध्यम से किसानों से धान उपार्जन किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी श्री जी एस कंवर ने बताया कि सोमवार 18 नवम्बर को जिले में  किसानों से कुल 224.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई। उन्होंने बताया कि आज कोरबा के भैंसमा  खरीदी केंद्र में 65.60 क्विंटल, करतला ब्लॉक  के रामपुर में 100 क्विंटल, पाली के उतरदा सहकारी समिति में  58.80 क्विंटल  धान खरीदी की गई है।
श्री कंवर ने बताया कि धान खरीदी के पहले दिन से अब तक जिले में किसानों से कुल 321.60 क्विंटल धान का विक्रय हुआ है। समितियों में आज हुई खरीदी में किसान सुबह से ही धान खरीदी केन्द्रों में पहुँच गए थे। उपार्जन केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों एवं  अधिकारी-कर्मचारियों  द्वारा उन्हें फूलमाला  पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। धान का नाप-तौल कर धान खरीदी की कार्यवाही की गई। धान विक्रय हेतु आए किसानो में अपने उपज की समर्थन मूल्य में बिक्री होने पर बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की बिक्री हेतु पहुँचने वाले किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक इत्यादि के अलावा शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

  • Related Posts

    मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन मशहूर छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर के सुमधुर आवाज ने किया मंत्रमुग्ध

    वैशाली रायकवार के शानदार बॉलीवुड गीतों ने बांधा समा, झूमे दर्शक स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां महोत्सव स्थल पर शानदार मेले, बोटिंग…

    Read more

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक ..कहते हैं सोना जितना तपता है, उतना निखरता है। इन दिनों तप भी रहा और निखर भी रहा है

    गत दिनों 61 ग्राम सोना तपते-तपते ऐसा निखरा कि कार्यवाही ही पिघलकर शून्य हो गई। गरियाबंद से निकली जप्ती को वर्दी , तौल हुआ , फोटो खिंचे फिर न्याय और…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी