Ro no D15139/23

अमेरिकी जमीन से पाकिस्तान ने भारत के लिए उगला जहर, मुनीर ने कहा- आधी दुनिया को ले डूबेंगे

नई दिल्ली । अमेरिकी जमीं से पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की न्यूक्लियर धमकी के एक दिन बाद भारत सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने मुनीर के इन बयानों को बेहद गैरजिम्मेदाराना बताया है. सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार ने आसिम मुनीर के न्यूक्लियर धमकी से जुड़े बयान को बेहद गैरजिम्मेदाराना बताते हुए इसे खारिज कर दिया. सरकार का कहना है कि इस तरह के बयानों से पाकिस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा को जोखिम में डाल रहा है.
आसिम मुनीर के बयान पर नई दिल्ली से जुड़े भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि पड़ोसी मुल्क के बयान ना सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी खतरा है. इससे दुनिया को पाकिस्तान के परमाणु क्षमताओं को लेकर चिंतित होना चाहिए. भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ का बयान उस पैटर्न का हिस्सा है, जहां वह बेफिजूल बातें करता है. जब भी अमेरिका, पाकिस्तानी सेना की मदद करता है तो वह अपने असली रंग दिखा देता है. यह इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है, वहां पर सेना ही सबकुछ कंट्रोल करती है. पाकिस्तान जैसे नॉन स्टेट एक्टर के हाथों में परमाणु हथियार होना बेहद खतरनाक है.
आसिम मुनीर ने क्या कहा था?
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत के खिलाफ परमाणु धमकी देते हुए कहा था कि अगर इस्लामाबाद को भारत से अस्तित्व का खतरा महसूस हुआ, तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा. अमेरिका के टैम्पा में आयोजित डिनर में पहुंचे मुनीर ने कहा, हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं. अगर हमें लगा कि हम डूब रहे हैं, तो आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे.
मुनीर ने भारत के साथ चार दिनों के संघर्ष के बाद दो महीनों में अपनी दूसरी अमेरिकी यात्रा के दौरान सिंधु नदी के नियंत्रण को लेकर भारत पर भी निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि हम भारत के बांध बनाने का इंतजार करेंगे और जब वह ऐसा करेगा, तो हम इसे दस मिसाइलों से नष्ट कर देंगे. सिंधु नदी किसी भारतीय परिवार की जागीर नहीं है. हमारे पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है.
बता दें कि मुनीर फिलहाल अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर है. वह अमेरिकी सेना के जनरल और यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर माइकल कुरिला के विदाई समारोह में हिस्सा लेने वॉशिंगटन गए हैं. कुरिला ने अपने कार्यकाल में आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान को एक बेहतरीन साझेदार बताया था.

  • Related Posts

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल शिवतीर्थ पहुंचे चंद्रमौली मिश्र, अर्पित की श्रद्धांजलि “बालासाहेब के विचारों और बताए मार्ग पर चलेंगे” — गांव-गांव शिवसेना का झंडा पहुंचाने का संकल्प शिवसेना छत्तीसगढ़…

    Read more

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल कारोबार से जुड़े होने के आरोप में भारत की चार कंपनियों और तीन भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है. अमेरिकी विदेश विभाग के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए