Ro no D15139/23

पाकिस्तान के परमाणु बम सऊदी के लिए उपलब्ध… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिया बयान

वॉशिंगटन । पाकिस्तान अब अपने परमाणु बम को किराये पर देने तैयार हो गया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि नए रक्षा समझौते के तहत उनके देश का परमाणु कार्यक्रम जरूरत पड़ने पर सऊदी अरब को उपलब्ध कराया जाएगा। आसिफ का बयान इस बात का सीधा और साफ कबूलनामा है कि सऊदी अरब को पाकिस्तान का परमाणु छत्र मिल गया है। रक्षा मंत्री की टिप्पणी इस हफ्ते पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए पारस्परिक रक्षा समझौते के बाद आई है। इस समझौते पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हस्ताक्षर किए थे।

इजरायल के लिए संकेत

एपी की रिपोर्ट में विश्लेषकों के हवाले से बताया गया है कि यह कदम इजरायल के लिए एक संकेत है, जिसे लंबे समय से मध्य पूर्व का एकमात्र परमाणु-सशस्त्र राष्ट्र माना जाता है। इस समझौते की टाइमिंग बहुत खास है। यह पिछले सप्ताह कतर में हमास नेताओं को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले के बाद आया है। इस हमले में छह लोग मारे गए थे और इसने खाड़ी के अरब देशों में अपनी सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। अरब देश अब अमेरिकी सुरक्षा गारंटी को शंका की नजर से देख रहे हैं।

पाकिस्तान की परमाणु क्षमता

ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी को एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उनसे पूछा गा था कि क्या पाकिस्तान को परमाणु हथियारों से मिलने वाली प्रतिरोधक क्षमता सऊदी अरब को उपलब्ध कराई जाएगी। आसिफ ने कहा, ‘मैं पाकिस्तान की परमाणु क्षमता के बारे में एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं, यह क्षमता बहुत पहले ही स्थापित हो गई थी, जब हमने परीक्षण किए थे। तब से हमारे पास युद्ध के मैदान के लिए प्रशिक्षित सेनाएं हैं।’

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!