Ro no D15139/23

सुर, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026

 

उपमुख्यमंत्री मंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

*मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026*

*छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति*

*साइकिल रेस प्रतियोगिता का होगा आयोजन*

*रायपुर 13 फरवरी 2026/*
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा जिले के पाली महोत्सव 2026 का आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। दो दिवसीय यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का भव्य संगम प्रस्तुत करेगा।
15 फरवरी को शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती और दीपोत्सव का आयोजन होगा। पाली महोत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन करेंगे। समारोह में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार  तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर  फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर  संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष  अजय जायसवाल तथा ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच  गिरजा सत्यनारायण पैंकरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

शुभारंभ अवसर पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल और सलमान अली अपने गीतों से समां बांधेंगे। छत्तीसगढ़ी कलाकार दीपक साहू और छत्तीसगढ़ी गायक ऋषिराज पांडेय द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान कठपुतली नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पाली महोत्सव के अवसर पर युवाओं के उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 15 फरवरी को साइकिल रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

*समापन समारोह 16 फरवरी को*

16 फरवरी को महोत्सव का समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजिनक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहेंगे तथा अध्यक्षता सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली श्री अजय जायसवाल, सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैंकरा शामिल होंगे।

समापन संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक श्री अनुज शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे। साथ ही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपने चर्चित गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। साथ ही लवली शर्मा द्वारा सितार वादन, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कठपुतली नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
पाली महोत्सव 2026 धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का भव्य उत्सव साबित होगा, जिसमें क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को यादगार बनाएंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का जशपुर पुलिस लाइन हेलिपैड में हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज पुलिस ग्राउंड हेलीपैड जशपुर पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रम  मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, अध्यक्ष श्री रामप्रताप…

    Read more

    पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षाः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश

    पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता-अफवाहों से दूर रहने की अपील आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी करवाई के निर्देश आमजनों की सुविधा के लिए बनाया गया…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….