Ro no D15139/23

पापा स्टार नहीं…’ बचपन से इंडस्ट्री का हिस्सा रहा एक्टर खुद को मानता है आउटसाइडर, पहली ही फिल्म से बना चहेता

अहान पांडे ने मोहित सूरी की ‘सैयारा’ से डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल जीतने में सफल रहे। अहान अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर हैं, लेकिन इसके बाद भी वह खुद को आउटसाइडर मानते हैं।

अहान पांडे इस साल काफी चर्चा में रहे। मोहित सूरी की ‘सैयारा’ से डेब्यू करते ही अहान फैंस के चहेते बन गए हैं। सैयारा की रिलीज के बाद से ही उनके चर्चे कम नहीं हुए हैं, जिसकी एक वजह ये भी है कि उन्होंने पहली ही फिल्म से खुद को साबित किया है। सैयारा के बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद अहान मेकर्स के बीच डिमांड में हैं। अहान चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के चचेरे भाई हैं। लेकिन, शुरुआत से ही इंडस्ट्री का हिस्सा रहे अहान का मानना है कि वह एक स्टारकिड नहीं हैं। जी हां, अहान का मानना हैं कि उन्हें नेपोटिज्म के दम पर नहीं बल्कि अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर काम मिला है। इसलिए वह चाहते हैं कि उनकी जर्नी को उसी तरह देखा जाए।

फिल्म की सफलता के बाद ट्रोल हुए थे अहान

सैयारा की सफलता के बाद एक तरफ जहां उन्हें खूब तारीफें मिलीं तो कईयों ने उन्हें नेपोटिज्म से जोड़ते हुए ट्रोल भी किया। लोगों का कहना था कि उन्हें उनके फैमिली बैकग्राउंड के चलते आसानी से फिल्म मिल गई। पांडे परिवार का फिल्म जगत में बोलबाला है, उनकी कजिन अनन्या पांडे एक्ट्रेस हैं और अनन्या के पिता चंकी पांडे भी अभिनेता हैं। अहान के पिता चिक्की पांडे और मां डियाने पांडे का भी फिल्मी हस्तियों से काफी मेलजोल है और इसीलिए उन्हें आसानी से ‘सैयारा’ में लीड रोल मिल गया। लेकिन, अहान का कहना है कि उनके पिता कोई स्टार नहीं हैं, इसलिए उनकी जर्नी को नेपोटिज्म से जोड़कर ना देखा जाए।

खुद को स्टारकिड नहीं मानते अहान

अहान पांडे ने GQ को दिए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा कि वह खुद को स्टारकिड नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही उनका परिवार फिल्म इडस्ट्री से जुड़ा है, लेकिन उन्होंने खुद को हमेशा फिल्म जगत से दूर महसूस किया है। अहान से जब स्टारकिड्स को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि स्टारकिड्स को किस तरह के विचारों से डील करना पड़ता है तो अहान ने इसका जवाब देने से साफ-साफ इनकार कर दिया और कहा- ‘मैं इस एक्सपीरियंस के बारे में नहीं बता

सकता, क्योंकि मेरे पिता चिक्की पांडे कोई स्टार नहीं हैं। हां अगर अपने दोस्तों की बात करूं तो हर किसी के अपने स्ट्रगल और समस्याएं रही हैं।’

क्या करते हैं अहान पांडे के पिता?

बता दें, अहान पांडे कि पिता चिक्की पांडे (आलोक शरद पांडे) बिजनेसमैन हैं और मां डियाने पांडे एक वेलनेस एक्सपर्ट हैं। अहान के माता-पिता हमेशा पर्दे से दूर रहे हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स के करीबी हैं। शाहरुख खान से भी चिक्की पांडे काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं और इसी के चलते अहान, आर्यन खान और सुहाना खान के करीबी दोस्त हैं। इसके बाद भी अहान खुद को आउटसाइडर ही मानते हैं।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!