Ro no D15139/23

पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, IGIMS से कहां ले गई पटना पुलिस?

Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई है. शुक्रवार की देर रात उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस दौरान पप्पू यादव के आवास पर करीब ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया. लेकिन यहां बेड नहीं मिलने की वजह से उन्हें पीएमसीएच शिफ्ट किया गया. इस दौरान पटना पुलिस भी उनके साथ रही.

फेसबुक पर सांसद के सचिव ने क्या लिखा?

पप्पू यादव के फेसबुक अकाउंट के जरिए पप्पू यादव को आईजीआईएमएस ले जाते हुए एक वीडियो शेयर किया गया. इसके साथ ही सांसद के निजी सचिव ने लिखा, ‘इलाज के लिए पटना पुलिस ने माननीय सांसद जी को स्ट्रेचर पर रखा. आईजीएमएस में पटना पुलिस उन्हें बेड तक नहीं दिला सकी. ये बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था है.’

जान से मारने की साजिश का आरोप

सांसद के फेसबुक अकाउंट से एक और पोस्ट शेयर कर उनके निजी सचिव ने लिखा, ‘रात भर IGIMS में स्ट्रेचर पर रखने के बाद पटना पुलिस अभी सांसद पप्पू यादव जी को अभी PMCH ले जा रही है. नीट बेटी की लड़ाई लड़ने के लिए उनके साथ सत्ता और प्रशासन के लोग ऐसा साजिश कर रहे हैं और उन्हें मारने की साजिश रच चुके हैं.’ पोस्ट के जरिए बड़ा आरोप सरकार और पुलिस पर लगाया गया है.

पप्पू यादव ने खुद किया था गिरफ्तारी का विरोध

शुक्रवार की रात जब पटना पुलिस 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी, तब ही पप्पू यादव ने खुद को बीमार बताकर गिरफ्तारी का विरोध किया था. पुलिस के पहुंचने के बाद पप्पू यादव दवा खाते हुए भी देखे गए थे. इसके साथ ही पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने पटना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है.

सांसद आज कोर्ट में हो सकते हैं पेश

जानकारी के मुताबिक, आज सांसद पप्पू यादव को कोर्ट में भी पेश किया जा सकता है. लेकिन अब तक टाइमिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. कोर्ट में सुनवाई के बाद पप्पू यादव को जेल भेजा जा सकता है. लेकिन सांसद की तबीयत बिगड़ने की वजह से वे पीएमसीएच में एडमिट हैं. देखना होगा, मामले में आगे क्या अपडेट आता है.

  • Related Posts

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है. पाकिस्तान और पीओके…

    Read more

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    TVK प्रमुख विजय कांग्रेस के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करने के एक दिन बाद फिर से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोक भवन पहुंचे. 24…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…