Ro no D15139/23

‘परीक्षा पे चर्चा 2026‘: परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाने की राष्ट्रीय पहल

6 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे होगा मुख्य
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

रायपुर, 4 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण को प्रोत्साहित करते हुए परीक्षा के तनाव को कम करने और परीक्षा के अनुभव को एक उत्सव के रूप में साझा करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विगत 9 वर्षों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों के साथ संवाद का एक सशक्त और प्रेरणादायी माध्यम बन चुका है।

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का मुख्य कार्यक्रम 6 फरवरी 2026, गुरूवार को प्रातः 10 बजे से होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों से सीधे संवाद कर परीक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। वर्ष 2026 में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों के कुल 4.50 करोड़ पंजीयन हुए हैं। यह अभूतपूर्व सहभागिता कार्यक्रम की लोकप्रियता, विश्वसनीयता तथा इसके व्यापक सकारात्मक प्रभाव का परिणाम है।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश-विदेश में विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। इसमें यूट्यूब, फेसबुक लाइव जैसे सोशल मीडिया माध्यमों के साथ-साथ दूरदर्शन, पीएम ई-विद्या टीवी, रेडियो चैनल तथा प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिले के सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम देखने की व्यवस्था करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक वीडियो एवं पोस्टर के नमूने जिलों को उपलब्ध कराए गए हैं।

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों द्वारा प्रश्न भेजे गए। विशेष रूप से पालकों द्वारा किए गए पंजीयन के मामले में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि में ‘अंगना में शिक्षा कार्यक्रम’ के अंतर्गत राज्य स्रोत दल द्वारा राज्य की माताओं के समूहों को सक्रिय करने के परिणामस्वरूप पूरे देश में पालकों के पंजीयन में छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य के महासमुंद जिले की छात्रा कुमारी सृष्टि साहू ने दिल्ली में आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री जी से प्रत्यक्ष रूप से प्रश्न पूछने का अवसर प्राप्त किया। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की

    रायपुर, 26 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर…

    Read more

    ग्राम घुपसाल में जल संवर्धन फसल परिवर्तन में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को किया गया सम्मानित

    राजनांदगांव 26 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल में जिले के अंदर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन…

    Read more

    NATIONAL

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़,  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात