Ro no D15139/23

जल शक्ति अभियान में आम नागरिकों की सहभागिता जरूरी-कलेक्टर व्यास

सभी शासकीय भवन और निजी संस्थानों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाना अनिवार्य
जल संरक्षण संवर्धन के तहत जिले में चलाया जाएगा जल शक्ति अभियान
कुआं, तालाब और अन्य जल स्रोतों के माध्यम को करना होगा संरक्षित

जशपुरनगर 01 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और मुख्यमंत्री घोषणा की विस्तार से समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण संवर्धन के तहत जिले में जल शक्ति महा अभियान चलाया जाना है जिसके तहत सभी लोगों को इस अभियान में जोड़ना है। सभी शासकीय भवन एसडीएम कार्यालय, जनपद कार्यालय, आश्रम, छात्रावास, स्कूल भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम और रैन वाटर रिचार्ज सिस्टम भवनों में बनाया जाना है ताकि अधिक से अधिक मात्रा में जल का संचयन कर सके। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के कितने शासकीय भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम चालू और कितने में बंद है इसकी जानकारी उपलब्ध कराए। इसके साथ ही प्राइवेट संस्था, होटल, लाज एवं अन्य भवनों और किन-किन भवनों में जल संरक्षण संवर्धन के लिए रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान में आम जनता को भी जोड़ना है और जन आंदोलन के रूप में कार्य करना है। इसके साथ जिले के कुआं, बाउली, तालाब एवं अन्य जल स्रोत के माध्यम का जीर्णोद्धार किया जाना है। ताकि भविष्य के लिए भी पानी की बचत किया जा सके।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी 12 अप्रैल को दुलदुला विकासखंड के ग्राम करडेगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही करडेगा में सुबह स्वच्छता अभियान और बच्चों के लिए खेल गतिविधियां भी आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत नये कार्य, जिसका लोकार्पण, भूमिपूजन किया जाना है उसकी भी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं और नया कार्य के लिए भूमि का चिन्हांकन और डीपीआर तैयार करने के लिए कहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल