Ro no D15139/23

SRH की हार से भड़के पैट कमिंस, वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

Pat Cummins: बुधवार को खेले गए आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 रन की शिकस्त झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टीम की कमियों को स्वीकार किया है. कमिंस ने कहा कि 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम ने कुछ ऐसे मौकों पर विकेट गंवाए जहां उन्हें साझेदारी की जरूरत थी. गौरतलब है कि रॉयल्स के 244 रनों के जवाब में सनराइजर्स की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रनों पर सिमट गई. इस हार के साथ ही हैदराबाद की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

हार के बाद पैट कमिंस ने क्या कहा

244 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रनों पर ऑलआउट हो गई. मैच के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए किस्मत और खेल दोनों का साथ होना जरूरी था, लेकिन टीम ने गलत समय पर अपने विकेट खोए. हालांकि, कमिंस ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा कि वे भले ही टॉप-2 में नहीं पहुंच पाए, लेकिन खिलाड़ियों के प्रयास में कोई कमी नहीं थी.

कमिंस ने की सूर्यवंशी की तारीफ

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 47 रन की हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने विपक्षी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी  की जमकर तारीफ की. सूर्यवंशी की 29 गेंद में 97 रन की पारी पर कमिंस ने कहा कि पिच बहुत अच्छी थी और गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश बेहद कम थी. जहाँ यॉर्कर मिस होते ही बल्लेबाज ने पूरा फायदा उठाया.

प्रफुल और साकिब को बताया टीम का भविष्य

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 196 रन पर सिमटने वाली अपनी टीम के बारे में कमिंस ने कहा कि गलत समय पर विकेट गिरने से वे मैच से पिछड़ गए. हालांकि, उन्होंने युवा गेंदबाजों प्रफुल और साकिब की सराहना करते हुए कहा कि वे प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे युवा टीमों में से एक हैं और उनके कोचिंग स्टाफ ने टूर्नामेंट के लिए कुछ बेहतरीन हीरे खोज निकाले हैं.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!