Ro no D15139/23

‘पवन सिंह ने गलत तरीके से छुआ’, भोजपुरी स्टार पर भड़की एक्ट्रेस, रोते हुए छोड़ी इंडस्ट्री

इंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है. एक बार फिर उन्हें लेकर कंट्रोवर्सी हो गई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया. वीडियो में वो लाइव इवेंट में हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छूते दिखे. वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने पवन सिंह को ट्रोल किया. तो वहीं कई लोगों ने अंजलि के कैरेक्टर पर सवाल उठाए. एक्ट्रेस ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. ये भी कहा कि वो इंडस्ट्री छोड़ रही हैं.

कंट्रोवर्सी पर क्या बोलीं अंजलि राघव

अंजलि राघव हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. पवन सिंह ने उन्हें भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर दिया था. पवन सिंह और अंजलि के गाने का नाम ‘सईयां सेवा करे’ है. गाने को प्रमोट करने के लिए लखनऊ में एक इवेंट आयोजित किया गया था. जहां पवन सिंह बीच इवेंट अंजिल की कमर में हाथ लगाते दिखे. पूरा मोमेंट कैमरे पर कैप्चर हो गया.

अंजलि ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि इनका जब सॉन्ग के लिए कॉल आया, तो मैंने पहले ही सारी चीजें क्लियर कर ली थीं. कोई डबल मीनिंग बातें तो नहीं हैं. कपड़े रिवीलिंग तो नहीं हैं. इसमें ऐसा वैसा सीन तो नहीं है. मैं शूट पर गई. शूट पर सब कुछ नॉर्मल था. मुझे शूट पर कोई प्रॉब्लम नहीं हुई. जब इन्होंने मुझे लखनऊ इवेंट के लिए बोला, तो मैंने हां बोल दी थी. क्योंकि मुझे शूट पर कोई दिक्कत नहीं हुई थी.

‘जब स्टेज पर गई, तो पवन सिंह जी ने कहा कि इधर कुछ लगा हुआ है. मेरी ड्रेस नई थी. तो मुझे लगा शायद उसमें टैग लगा रह गया होगा. मैंने साड़ी का टैग हटा दिया था. दिमाग में आया कि शायद ब्लाउज का टैग लगा रह गया होगा. मैं कोशिश कर रही थी कि ये चीज पब्लिक के सामने ना आए. इसलिए मैं इसे दबा रही थी.’

एक्ट्रेस को किया गया ट्रोल

एक्ट्रेस ने कहा कि इवेंट खत्म होने के बाद मैंने अपनी टीम से पूछा कि क्या सच में कुछ लगा हुआ है, तो उन्होंने कहा कि नहीं. मुझे बहुत गुस्सा आया. रोना भी आया. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने मुझे ही गलत समझा. मुझ पर मीम बना रहे हैं. मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाए. कहा कि उस समय कुछ क्यों नहीं बोला.

‘उस समय मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं यहां क्या करूं. क्योंकि पवन सिंह वहीं के रहने वाले हैं. वहां सारे लोग उन्हीं के थे. सब लोग उन्हें भगवान बोल रहे थे. भक्त बनकर उनके पैरों में गिर रहे थे. अंजलि कहती हैं कि मुझे कहा गया कि मैं इस मुद्दे को तूल ना दूं. क्योंकि पवन सिंह की पीआर टीम बहुत मजबूत है. सारी चीजें मुझ पर ही आ जाएंगी. मैंने सोचा वो इस बारे में कुछ कहेंगे. लेकिन वो चुप हैं. इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हूं. मैं भोजपुरी सिनेमा में काम नहीं करूंगी. ‘

  • Related Posts

    बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में असम ने सिक्किम और तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 3-0 से किया पराजित

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, अरुणाचलप्रदेश, गुजरात पहुंचे सेमीफाइनल में* *5वें दिन फुटबॉल में असम और तमिलनाडु ने दिन किया अपने नाम, पर सेमीफाइनल से चुके* *रायपुर,…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, पुरुष वर्ग हॉकी में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    *हॉकी महिला वर्ग में मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड व ओडिशा सेमीफाइनल में* *छत्तीसगढ़ ने शानदार आक्रामक खेल का किया प्रदर्शन* *रायपुर, 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले