Ro no D15139/23

शांति समिति की बैठक:

*त्यौहारों को ऐसे मनाएं कि दूसरों की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे – कलेक्टर श्री मिश्रा*

*अवांछनीय गतिविधिया नहीं होगी बर्दाश्त, अशांति फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक*

धमतरी 04 अप्रैल 2025 / रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि त्यौहारों को ऐसे मनाएं कि दूसरों की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे या दूसरो को परेशानी न हो। उन्होने स्पष्ट करते हुए कहा कि तेज आवाज वाले डीजे या साउंड सिस्टम का प्रयोग रैली में नहीं किया जायेगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में उपस्थिति विभिन्न सामाजिक संगठनों व समाज प्रमुखों से से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही जुलूस, सभाए, शोभायात्रा, जनसमुदाय एकत्रीकरण की सूचना संबंधित अधिकारी से अनिवार्य रूप से लेने कहा। उन्होंने सड़क पर किसी भी स्थिति में जाम ना हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल द्वारा किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वालेंटियरों की भी नियुक्ति करने कहा। शांति समिति की बैठक में पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश की भी जानकारी दी गयी। बैठक में बताया गया कि सभी जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे। शस्त्रों का प्रदर्शन पूरी तरह वर्जित रहेगा। जुलूस की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की जांच में सहूलियत हो. सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी भ्रामक व भड़काऊ सामग्री को फैलने से रोका जा सके। किसी भी समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र या भड़काऊ टिप्पणियां करने पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। बैठक में मौजूद अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

  • Related Posts

    पशु सखियों ने सीखा आधुनिक पशुपालन का व्यवहारिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण बना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का माध्यम

    धमतरी, 27 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरक अवसर…

    Read more

    तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

    धमतरी, 27 जुलाई 2026/ तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच