Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा : ’’पीपल फार पीपल़़’’ अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा किया रोपित

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

रायपुर, 19 सितंबर 2025/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली व फलों का वितरण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कर श्री अग्रवाल ने स्वयं का रक्तचाप जाँच करवाया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ग्राम पंचायत हर्राटिकरा, सांडबार में ’’पीपल फार पीपल़़’’ अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को पूरी तरह जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया है। उनका संदेश ‘सेवा ही संकल्प’ हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सेवा पखवाड़ा न केवल जरूरतमंदों की मदद का अवसर है, बल्कि यह समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का उत्सव है। हम सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है और इसे जनभागीदारी का आंदोलन बनाना है।” उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर बड़ी संख्या में आमजन एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए तथा सभी ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत