Ro no D15139/23

चिकित्साल्यीन अवधि में स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारियों पर हुई दंडात्मक कार्यवाही

डॉ रूपक श्रीवास चिकित्सा अधिकारी आयुष्मान केंद्र मुड़ापार व हेमलता राजवाड़े स्टॉफ नर्स आयुष्मान केंद्र सीतामणी का एक दिवस का वेतन काटने के दिए निर्देश

कोरबा 3 मार्च 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ अधिकारियों  एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी निर्धारित कार्यावधि में चिकित्सालय में उपस्थित रहे,  जिससे चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा से वंचित ना होना पड़े। बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने या शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
सीएमएचओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र मुड़ापार एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र (हमर क्लिनिक) सीतामणी में चिकित्साल्यीन अवधि पर ताला लगे होने एवं इलाज हेतु स्टाफ के अनुपस्थित रहने के सम्बंध में मिली शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धितों पर दंडात्मक कार्यवाही की है। चिकित्साल्यीन अवधि में स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों का बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहना कर्तव्य के प्रति उदासीनता और स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। उनके द्वारा इस शिकायत के संबंध में स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था।  सम्बन्धितों का प्रतिउत्तर संतोषजनक नहीं होने के कारण डॉ.रूपक श्रीवास चिकित्सा अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुड़ापार एवं हेमलता राजवाडे़ स्टाफ नर्स आयुष्मान आरोग्य मंदिर सीतामणि का एक दिवस का वेतन काटने का निर्देश दिया गए है।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….