Ro no D15139/23

अवमानक व मिथ्याछाप खाद्य सामग्री पाए जाने पर लगाया गया जुर्माना

राजनांदगांव 05 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी राजनांदगांव ने अवमानक व मिथ्याछाप खाद्य प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मेसर्स एवन स्वीट्स राका तहसील डोंगरगढ़ के संचालक श्री मजहर खान के उपर 50 हजार रूपए और मेसर्स अशोका रेस्टोरेन्ट एण्ड लॉज कालका पारा डोंगरगढ़ के उपर 25 हजार रूपए का अर्थदंड लगाया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजनांदगांव ने विभिन्न खाद्य सामग्रियों जैसे दाल फ्राई, सब्जी, पनीर, खोवा, मिनी पेड़ा, मावा मिठाई आदि सामग्रियों को आशंका के आधार पर संग्रहित कर गुणवत्ता जांच हेतु राज्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया था जो कि जांच उपरांत नमूने अवमानक एवं मिथ्याछाप पाये जाने पर प्रकरण तैयार कर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रकरण सुनवाई पश्चात दोषी पाये गये मेसर्स एवन स्वीस्ट राका तहसील डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के संचालक श्री मजहर खान ग्राम राका तहसील डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के प्रकरण पारित आदेश अनुसार श्री प्रसाद इलायची दाना (पैक्ड) का सेम्पल जांच में अवमानक एवं मिथ्याछाप पाये जाने के कारण 50 हजार रूपए का जुर्माना (अर्थदंड) लगाया गया है। इसी तरह एक अन्य मेसर्स अशोका रेस्टोरेन्ट एण्ड लॉज, कालका पारा डोंगरगढ़ के संचालक श्री मतीन अहमद के प्रकरण पारित आदेश अनुसार कुक्ड बॉयल्ड अरहर दाल (खुला) का सेम्पल जांच में अवमानक पाये जाने के कारण 25 हजार रूपए अर्थदंड लगाया गया। इस प्रकार अवमानक खाद्य सामग्री पाए जाने पर कुल 75 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान