Ro no D15139/23

जल जागृति अभियान अंतर्गत लोदाम में तालाब साफ करने लोगों ने किया श्रमदान

सीईओ जिला पंचायत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने किया श्रमदान
जशपुरनगर 04 अप्रैल 2025/ जिले में जल एवं भूमि संरक्षण के लिए कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही जल जागृति जशपुर अभियान के तहत शुक्रवार को लोदाम तालाब में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके तहत् तालाब तक पहुंच मार्ग, तालाब के घाटों, झाड़ियों, मेढ़ों, पचरी की सफाई श्रमदान के माध्यम से की गई।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ द्वारा लोगों को जल जागृति जशपुर अभियान की जानकारी देते हुए भूमि एवं जल संरक्षण के लिए जल स्त्रोतों के निकट स्वच्छता की आवश्यकता के साथ जल संचयन के तरीकों के बारे में सभी को जानकारी दी गयी और कहा कि यदि हमारे जल स्त्रोत स्वस्थ एवं स्वच्छ नहीं रहेंगे तो जल स्तर नीचे चला जायेगा और आस पास की वनस्पतियों से लेकर जीव जंतुओं पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और पूरा परिस्थितिक तंत्र खतरे में आ जायेगा जिसका हम भी हिस्सा हैं। इससे बचाव के लिए उन्होंने सभी को जल स्त्रोतों के आस पास स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनपद सीईओ लोकहित  भगत, नायब तसलीलदार राजेश यादव, जिला समन्वयक एसबीएम मदन प्रेमी, एसएडीओ रात्रे, एसबीएम समन्वयक दीपक साहू, वॉटर सेड विशेषज्ञ नयन रंजन बेहरा, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन दीदियों, गांव के गणमान्य नागरिकों, 200 स्वयं सेवकों द्वारा श्रमदान कर जल स्त्रोतों की स्वच्छता का महत्व दर्शाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

  • Related Posts

    लापरवाही और नियम उल्लंघन पर संबंधित बस ऑपरेटरों के विरुद्ध होगी कार्रवाई रू कलेक्टर रोहित व्यास चालकों-कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन और  मेडिकल परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने दिए निर्देश कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा

     जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान…

    Read more

    कृषि क्रांति एक्सपो में उमड़ा किसानों का सैलाब 17 कंपनियों ने दिखाई रुचि मिलेट, औषधीय एवं उद्यानिकी फसलों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा किसानों को मिले नए बाजार के अवसर

      जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो में किसानों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। एक्सपो के अंतर्गत आयोजित डेमॉन्स्ट्रेशन कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने