Ro no D15139/23

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर नगर में रैली निकालकर लोगों को बीमारी के संबंध में किया गया जागरूक

देश एवं जिले को टीबी मुक्त करने का लिया गया शपथ
जशपुरनगर, 24 मार्च 2025/ आज विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में क्षय रोग से संबंधित जागरूकता प्रसार के तहत  जिला चिकित्सालय के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जागरूकता संबंधी रैली निकाली गई एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा जिले को क्षय मुक्त करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.एस. जात्रा के निर्देशन एवं क्षय उन्नमूलन अधिकारी डॉ. उदय भगत के मार्गदर्शन में किया गया।
           जागरूकता प्रसार के तहत नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल के 150 छात्राएं एवं समस्त क्षय उन्नमूलन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं लेप्रा सोसायटी के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रैली निकाली। रैली में क्षय रोग के लक्षण और इसके इलाज के बारे में जानकारी संबंधित बैनर लेकर भ्रमण किया गया एवं लोगों को एक संदेश दिया गया की टीबी की बीमारी कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है। इसका सफल ईलाज व जाँच सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है।
  रैली के उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में डॉ.जी.एस. जात्रा द्वारा समस्त छात्राओं को क्षय रोग के लक्षण और इसके निवारण के संबंध में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही सीवाई-टीबी जाँच का शुभारंभ किया गया। डॉ. उदय भगत ने क्षय दिवस के महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया। जिला समन्यवक रुस्तम अंसारी, जिला समन्यवक डीपीपीएमसी ईश्वर पाटले एवं डीपीसी-लेप्रा सुमन पाल द्वारा भी सभी छात्राओं को क्षय रोग के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात् छात्राओं के बीच क्षय रोग संबंधित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतिभागियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रतिभागियों के द्वारा देश तथा जिला जशपुर को क्षय रोग मुक्त करने का शपथ लिया गया।
  • Related Posts

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: मजदूरों को आर्थिक संबल मुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिहीन मजदूरों के खातों में अंतरित की 495 करोड़ रुपए से अधिक राशि जशपुर के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों सहित प्रदेश के लाखों हितग्राही लाभान्वित जिले में कुनकुरी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आज बलौदाबाजार में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रिमोट…

    Read more

    सोनक्यारी से सन्ना तक के सड़क का प्राक्कलन तैयार कर शासन को किया गया है प्रेषित वार्षिक मरम्मत के अंतर्गत कराए गए हैं सुधार कार्य

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/  सोनक्यारी से सन्ना तक सड़क की स्थिति के संदर्भ में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि  यह सड़क…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने