Ro no D15139/23

गिधौरी के लक्ष्मी पेट्रोलियम में समान्य रूप से हो रहा है पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति टैंकर अनलोडिंग के दौरान कुछ घंटों के लिए लगी थी वाहनों की कतार वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य

रायपुर, 03 जून 2026/ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम गिधौरी स्थित लक्ष्मी पेट्रोलियम में समान्य रूप से डीजल की आपूर्ति हो रही है। टैंकर अनलोडिंग के दौरान कुछ घंटों के लिए वाहनों की कतार लगी थी वर्तमान में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल एवं डीजल का वितरण पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिला से प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पेट्रोल पंप के प्रबंधक श्री हेमंत पटेल से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि 22 मई 2026 को ईंधन टैंकर के अनलोडिंग कार्य के दौरान कुछ घंटों के लिए वितरण प्रभावित हुआ था, जिसके कारण पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार लग गई थी। हालांकि टैंकर से ईंधन उतारने की प्रक्रिया पूर्ण होते ही वितरण कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया गया और कुछ ही घंटों में सभी उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध करा दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में लक्ष्मी पेट्रोलियम सहित क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा मांग के अनुरूप नियमित आपूर्ति की जा रही है। किसी प्रकार की कमी अथवा संकट की स्थिति नहीं है। एक जून को खाद्य निरीक्षक द्वारा लक्ष्मी पेट्रोलियम, गिधौरी का स्थल निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल एवं डीजल का वितरण सुचारू रूप से जारी है तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। पंप प्रबंधन और कर्मचारियों द्वारा सामान्य रूप से ईंधन वितरण किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नियमित एवं पर्याप्त है। समाचार में वर्णित स्थिति टैंकर अनलोडिंग के दौरान उत्पन्न हुई अस्थायी परिस्थिति थी, जो शीघ्र ही सामान्य हो गई थी। वर्तमान में जिले में कहीं भी ईंधन संकट जैसी स्थिति नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य रूप से वितरण कार्य संचालित हो रहा है।

  • Related Posts

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका एवं उप स्वास्थ्य केंद्र सोनतराई का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश

      अम्बिकापुर 03 जून 2026/  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस.मार्को ने बुधवार को विकासखंड उदयपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका एवं उप स्वास्थ्य केंद्र सोनतराई का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक…

    Read more

    पीएम आवास योजना में 236 हितग्राहियों को लॉटरी से हुआ मकानों का आबंटन

      अम्बिकापुर 03 जून 2026/  नगर पालिक निगम अंबिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सुभाषनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक “मोर मकान – मोर आस“ परियोजना में 236…

    Read more

    NATIONAL

    CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में अनियमितता का मामला: रांची के छात्र सार्थक सिद्धांत ने राहुल गांधी से की मुलाकात

    CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में अनियमितता का मामला: रांची के छात्र सार्थक सिद्धांत ने राहुल गांधी से की मुलाकात

    हमले के बाद खान सर की कोचिंग बंद, बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

    हमले के बाद खान सर की कोचिंग बंद, बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

    राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो नौलखा हार बनवा दूंगा, सोने से आराम सोने से सुकून, सोना सबसे बेहतर, यही है मजमून वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो नौलखा हार बनवा दूंगा, सोने से आराम सोने से सुकून, सोना सबसे बेहतर, यही है मजमून  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- आखिर कर क्या रहे हैं आप

    नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- आखिर कर क्या रहे हैं आप

    MLC इलेक्शन में सिर्फ 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे, 8 जून को नॉमिनेशन का आखिरी दिन

    MLC इलेक्शन में सिर्फ 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे, 8 जून को नॉमिनेशन का आखिरी दिन

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र