Ro no D15139/23

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल में फोटो प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

– जनसंपर्क विभाग द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के ब्रोशर एवं जनमन पत्रिका का किया गया नि:शुल्क वितरण
राजनांदगांव 28 मई 2025। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्र और धर्म के लिए समर्पित, भारतीय संस्कृति और वीरता की प्रतिमान, सशक्त भारतीय नारी का पर्याय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के ब्रोशर का वितरण किया गया। इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी में देवी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत, प्रशासनिक कुशलता, सामाजिक सुधारों, सड़क व जल व्यवस्था, न्यायप्रियता, धार्मिक सहिष्णुता, महिला सशक्तिकरण के लिए उनके योगदान को फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जनमन पत्रिका में बजट के संबंध में जानकारी दी गई है। वहीं देश का पावर हब बनने को तैयार छत्तीसगढ़, संस्कारों की धरती साहित्य की नगरी यह है राजनांदगांव, हमर कलेवा, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, युनेस्को की वल्र्ड हेरिटेज में शामिल, छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा, दुनिया ने देखी बस्तर की कला सहित विभिन्न प्रमाणिक जानकारी एवं आलेखों का संग्रह है। वहीं सुशासन तिहार मोर दुआर साय सरकार ब्रोशर में युवाओं का कल्याण, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, नियद नेल्लानार योजना, पंजीयन विभाग की 10 नई क्रांति, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना, श्री राम लला आयोध्या धाम दर्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में वृद्धि, कृषक उन्नति योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के संबंध में जानकारी दी गई है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!