Ro no D15139/23

पशुओं की अवैध तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन राजसात

अम्बिकापुर 11 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत सरगुजा जिला प्रशासन ने अवैध रूप से गाय-बैल की तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन (क्रमांक JH 01 EZ 7881) को राजसात करने का आदेश पारित किया है। यह आदेश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने 4 अगस्त को न्यायालयीन कार्यवाही पूर्ण कर पारित किया।

29 सितंबर 2024 को थाना गांधीनगर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चठिरमा बैरियर पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। तड़के लगभग 5 बजे एक पिकअप वाहन (JH 01 EZ 7881) पुलिस चेकिंग देखकर तेज गति से मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर वाहन को ठाकुरपुर रेलवे स्टेशन के पीछे सड़क किनारे खड़ा पाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

जांच के दौरान वाहन में देशी नस्ल की 9 गायें और 1 बैल क्रूरतापूर्वक ठूस-ठूस कर भरे पाए गए, जिन्हें बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पशुओं को वैध दस्तावेजों के बिना परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप वाहन सहित मवेशियों को जप्त कर थाना लाया और मामले की विवेचना प्रारंभ की।

विवेचना में यह प्रमाणित हुआ कि आरोपी अवैध रूप से मवेशियों को काटने हेतु ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक, सरगुजा ने घटना में प्रयुक्त वाहन को अपराध की पुनरावृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु राजसात करने का प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

पंजीकृत वाहन स्वामी को नोटिस जारी किया गया, किंतु नोटिस तामिल होने के बावजूद वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। उपलब्ध साक्ष्यों, पुलिस प्रतिवेदन और अधिनियम के प्रावधानों का परीक्षण कर न्यायालय ने यह पाया कि आरोपी द्वारा वैध अनुमति के बिना पशुओं का परिवहन किया गया और उन्हें क्रूरता से भरकर ले जाया जा रहा था।

छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 एवं छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण नियम 2014 के नियम-7 के तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, सरगुजा ने पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 EZ 7881 को राजसात/अधिहरण करने का आदेश दिया।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत