Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से बदली किसान किशुन सिंह की तस्वीर, बोनस राशि बनी खेती और शिक्षा का संबल

रायपुर , 16 जून 2026/राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना किसानों की आर्थिक मजबूती का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। सूरजपुर जिले के ग्राम बसदेई निवासी किसान श्री किशुन सिंह की सफलता इसकी एक प्रेरक मिसाल है। योजना के तहत प्राप्त प्रोत्साहन राशि का उपयोग कर उन्होंने न केवल अपनी खेती को बेहतर बनाया, बल्कि परिवार की आवश्यकताओं और बच्चों की शिक्षा पर भी निवेश किया।

श्री किशुन सिंह के पास 1.62 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर 50 क्विंटल धान का विक्रय किया, जिसके आधार पर उन्हें कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई। इस अतिरिक्त आय ने उनके कृषि कार्यों को नई गति प्रदान की।

श्री किशुन सिंह ने प्राप्त राशि से उन्नत किस्म के बीज और कीटनाशक दवाइयों की खरीद कर खेती की उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया। साथ ही घरेलू जरूरतों की पूर्ति और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भी खर्च किया, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिली।

किसान का कहना है कि कृषक उन्नति योजना किसानों को खेती में अधिक निवेश करने का अवसर देती है। अतिरिक्त आय मिलने से कृषि लागत का प्रबंधन आसान होता है और परिवार की जरूरतें भी बेहतर ढंग से पूरी हो पाती हैं।

प्रदेश में कृषक उन्नति योजना किसानों की आय बढ़ाने, कृषि निवेश को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। किशुन सिंह जैसे हजारों किसान इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता