Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण परिवारों की तस्वीर

*श्री महिपाल के कच्चे घर की चिंता हुई दूर, पक्के आवास का सपना हुआ साकार*

रायपुर, 22 जून 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियों की नई रोशनी लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। छत्तीसगढ़ में भी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहा है।

इसी परिवर्तन की एक प्रेरक मिसाल बलरामपुर जिले के विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा के निवासी श्री महिपाल पैकरा हैं। कभी कच्चे मकान में रहने वाले श्री महिपाल का परिवार हर मौसम में असुरक्षा और चिंता के बीच जीवन व्यतीत करता था। बरसात के दिनों में घर की दीवारों और छत को लेकर हमेशा भय बना रहता था। सीमित आय के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने अपना पक्का आवास बनवाया, जिससे परिवार को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सका। अब उनका परिवार मौसम की मार और अन्य जोखिमों से मुक्त होकर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहा है।

श्री महिपाल पैकरा बताते हैं कि पक्का घर मिलने से परिवार की सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई है। बच्चों के लिए बेहतर वातावरण मिला है और पूरे परिवार में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना केवल एक मकान नहीं, बल्कि बेहतर और सुरक्षित भविष्य की नींव है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। योजना के जरिए पात्र परिवारों को न केवल पक्की छत मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का भी संचार हो रहा है।

  • Related Posts

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी*…

    Read more

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय