Ro no D15139/23

20 जून को अम्बिकापुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, विभिन्न पदों पर होंगी भर्ती

अम्बिकापुर 12 जून 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, अम्बिकापुर द्वारा 20 जून 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प गंगापुर स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था सैफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस, भिलाई (छ.ग.) के रिक्रूटमेंट ऑफिसर श्री कान्तालाल रात्रे उपस्थित रहेंगे।

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, एवं लेबर के 50 पद सहित कुल 300 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5वीं पास से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को अनुभव, योग्यता और पद के अनुसार 10,000 से 17,000 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है तथा नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक संस्था स्वयं जिम्मेदार होगी। जिला रोजगार कार्यालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी।
योग्य एवं इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ नियत तिथि को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार का अवसर प्राप्त करें।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026,महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण* *असम की पिंकी बोरो को रजत और मध्यप्रदेश की गुंजन उइके को कांस्य* *रोमांचक…

    Read more

    पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षाः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश

    पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता-अफवाहों से दूर रहने की अपील आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी करवाई के निर्देश आमजनों की सुविधा के लिए बनाया गया…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….