Ro no D15139/23

रोजगार कार्यालय में 19 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

विभिन्न संवर्ग के 440 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 19 दिसंबर को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से 05 नियोजकों – डेल्फी टी. व्ही. एस. एन. टी. टी. एफ. तमिलनाडू, पी. एस. ए. ए. व्ही. टेक. पावरट्रेन प्राइवेट लिमिटेड तमिलनाडू, आई.टी.सी. लिमि. तेलंगाना,  आई.टी.सी. तमिलनाडू, एवं प्रेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड बर्धन पुणे महाराष्ट्र  के द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम ग्रुप –https://shorturl.at/an8XJ    से जुड़ सकते हैं।
रोजगार कार्यालय ने नियोजकों के रिक्तियों के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेनी ऑपरेटर, अप्रेंटिस ऑपरेटर,  डी.जी.  ऑपरेटर के 440  रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु अभ्यर्थियों की  आयु सीमा-18  से 35 वर्ष एवं योग्यता- 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा वांछनीय है।  कार्यस्थल  छत्तीसगढ़, तमिलनाडू,(ओरागादम,  हौसूर, ट्रिर्ची) एवं वेतनमान रूपये – 13 हजार से 22 हजार तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों द्वारा रोजगार पंजीयन एवं ई.रोजगार पोर्टल ( https://erojgar.cg.gov.in) में इच्छुक पदों पर ऑनलाईन अप्लाई किया जाना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक-आवेदिकाएं उक्त तिथि को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस  सम्बंध में  अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    राज्यपाल  डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

      रायपुर, 24 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए