Ro no D15139/23

विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 29 अप्रैल को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

अम्बिकापुर । उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 29 अप्रैल 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक महिंद्रा प्राइवेट लिमिटेड संचालक श्री आशीष पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत सेल्स एक्जीक्यूटिव के 04 पद, ऑफिस असिस्टेंट के 02 पद एवं ट्रेनी इंजीनियर के 04 पदों पर भर्ती की जानी है। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा/ग्रेजुएट/डिग्री/डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर ज्ञान है। संभावित वेतन 8 हजार से 15 हजार निर्धारित किया गया है। यह पद अंबिकापुर जिला सरगुजा के लिए है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी।
जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 29 अप्रैल 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैंम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    ठेकेदार द्वारा आत्मदाह की चेतावनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया आधारहीन

     रजनीकांत के नाम से विभाग में किसी भी प्रकार का अनुबंध नहीं है-पीएचई अम्बिकापुर 29 मार्च 2026/  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) खंड अम्बिकापुर ने सोशल मीडिया और पत्रों के माध्यम…

    Read more

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

    – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण – पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण – ग्राम पंचायत स्तर पर ही…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….