Ro no D15139/23

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पौधारोपण

 *पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल*
*विधायक सुश्री लता उसेंडी,  श्रीमती अंबिका मरकाम एवं बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी प्रमुख रूप से रहे उपस्थित*
 *लगाए गए पौधों की सुरक्षा का लिया गया संकल्प*

रायपुर, 19 जुलाई 2025/
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों तथा कॉलोनीवासियों की सक्रिय भागीदारी रही।

प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण के संरक्षण को समर्पित, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित यह  कार्यक्रम  न केवल पौधारोपण का एक अवसर था, बल्कि पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और मातृ-सम्मान का जीवंत उदाहरण भी बना।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम एवं छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी ने प्रमुख रूप से भाग लेते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण-संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़, न सिर्फ ऑक्सीजन देता है बल्कि हमारी अगली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी धरोहर है। इसे मां के नाम समर्पित करना हमारी भावनाओं को प्रकृति से जोड़ने का सुंदर प्रयास है।”

इस अभियान के अंतर्गत छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिनमें पीपल, नीम, आम, आँवला,जामुन, और गुलमोहर ,सोन पत्ता प्रमुख हैं। सभी उपस्थितजनों ने न केवल पौधे लगाए बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्रीन्सविले बोरियाकला रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी की सक्रिय भूमिका रही। सोसाइटी के अध्यक्ष श्री देवता दिन दुबे, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्यक्ष, सचिव श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया, संगठन सचिव श्री राकेश दास वैष्णव, कोषाध्यक्ष श्री राजेश द्विवेदी, सह सचिव श्री सोहन ठाकुर सहित सोसाइटी के अन्य सदस्य कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक श्री राजीव माथुर   वरिष्ठ सदस्य सर्व श्री सुशील द्विवेदी, वीरेंद्र द्विवेदी, अवस्थी जी, दिलीप शर्मा, के बी ई राव,राहुल सिंह कुशवाह, दिलीप मंडल, अनिल राय, धीरेंद्र तिवारी,प्रखर शर्मा,कुंदन शर्मा  एव श्रीमती राधा द्विवेदी, सविता दास वैष्णव,  द्विवेदी शर्मा और तिवारी मैडम की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

हाउसिंग बोर्ड के ई.ई. श्री नितेश कश्यप एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की भी सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों की भागीदारी ने इसे एक जन-आंदोलन का रूप दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण करना था, बल्कि पौधों की निरंतर देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने का भाव भी जनमानस में स्थापित करना था।

“एक पेड़ मां के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावनाओं, पर्यावरण और उत्तरदायित्व के संगम की एक सुंदर पहल बनकर उभरा है।

  • Related Posts

    नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता

    सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह   रायपुर, 17 अगस्त 2026। नागपंचमी के पावन अवसर पर…

    Read more

    स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास

    *सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से किया रैंप वॉक*   रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल