Ro no D15139/23

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 54549 पौधों का रोपण – समाज सेवी एवं सामाजिक संस्थाओं की रही सक्रिय सहभागिता

राजनांदगांव 05 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिले में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत 407 ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, औद्योगिक, एनजीओ एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से लगभग 54 हजार 549 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि हरियाली को समर्पित और मातृ-प्रेम की भावना से ओतप्रोत एक पेड़ मां के नाम अभियान में जिले की विभिन्न अग्रणी संस्थाओं ने भाग भाग लिया। इनमें  उदयाचल, गायत्री परिवार, समता मंच, आस्था मूकबधिर शाला, अभिलाषा संस्थान, कॉपेडियन विलेजर्स वेलफेयर फाउंडेशन, हरियाली बहन अभियान, मां बम्लेश्वरी ग्रुप, चौम्बर ऑफ कॉमर्स, एबिस एक्सपट्र्स, हाईटेक मेटल पावड्र्स, सनटेक जियो, कमल सॉल्वेंट, मोहन एग्रो, जनकल्याण सामाजिक संस्थान, साइट सेवर्स इंडिया, दीपिका विद्यालय, वैसलीयन स्कूल, नेहरू विद्यालय सिंघोला, आदर्श विद्या मंदिर लखोली, सृजन हायर सेकेंडरी स्कूल सुरगी, सरस्वती शिशु मंदिर पटेवा एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संगठन छत्तीसगढ़ सहित अन्य संगठनों की सक्रिय सहभागिता से वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया गया।
उल्लेखनीय है कि हरेली, रक्षाबंधन एवं तीज के अवसर पर दीदियों द्वारा विशेष रूप से पौधों का रोपण कर त्यौहार की खुशियां बाटी गई। उदयाचल द्वारा 22000 सीड्स बॉल तैयार कर प्रदान किया गया, जिसे जिले में निर्मित स्ट्रीगर ट्रेंच में फैलाया गया है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 82888 रोपणी व नर्सरी कार्य की स्वीकृति दी गई है। अभियान अंतर्गत चरागाह क्षेत्रों में आम, कटहल, नींबू, मुनगा सहित अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया। वहीं सड़कों के दोनों ओर करंज सहित अन्य छायादार पौधों का रोपण किया गया। जिससे आने वाले वर्षों में फल और छाया के रूप में लाभ प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान