Ro no D15139/23

जिला पंचायत में प्लास्टिक बोतल मुक्त परिसर अभियान का शुभारंभ

सामान्य सभा की बैठक में पर्यावरण संरक्षण को मिली नई दिशा
जिला पंचायत अध्यक्ष  शिखा रविन्द्र गबेल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत प्लास्टिक बोतल मुक्त जिला पंचायत अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जागरूक किया गया तथा प्लास्टिक बोतलों के स्थान पर कांच व स्टील की बोतलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष   दीपक सिदार, सभी सदस्यगण, जिला पंचायत सीईओ   अभिजीत बबन पठारे, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान को पहले जिला पंचायत परिसर में नियमित रूप से संचालित किया जाएगा और आगे चलकर इसे गांव-गांव तक विस्तार दिया जाएगा। यह अभियान जिले में स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने प्लास्टिक बोतलों का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!