Ro no D15139/23

नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाए

ग्रामीण सचिवालय में पटवारी,सचिव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, बिजली विभाग और हैंडपंप मैकेनिक को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के सख्त निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश

जशपुरनगर 27 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को जनपद सीईओ की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, सुशासन तिहार के लंबित प्रकरणों और प्लास्टिक मुक्त अभियान के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उपस्थित थे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का जीवों टैगिंग करने के निर्देश दिए हैं। पत्थलगांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा कलेक्शन चालू करने के निर्देश दिए हैं और बंद मशीन को चालू करने के लिए कहा है। मनोरा विकासखंड के सेरीग्रेशन शेड को शीघ्र चालू करने के लिए कहा है। बगीचा विकासखंड में कचरा कलेक्शन को भी चालू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए हैं कि ब्लॉक वार रोस्टर तैयार करने स्वच्छता ग्राही, काम कर रहे हैं कि नहीं, ग्राम पंचायतों से यूजर जार्ज लिया जा रहा है कि नहीं श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है कि नहीं जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने के लिए कहा है। शौचालय निर्माण के प्रगति की भी जानकारी ली और बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल संरक्षण संवर्धन के लिए ग्राम पंचायतों के हैंडपंप के पास सोखता गड्ढा बनाने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायतों में भी रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा ताकि अधिक से अधिक जल संरक्षण संवर्धन का कार्य कर सकें । कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकाय से लेकर ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाना है। और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए संकल्प लिया जाएगा श्रमदान करके सार्वजनिक जगहों को प्लास्टिक मुक्त करने का सार्थक प्रयास करेंगे। कलेक्टर ने बरसात से पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। स्व सहायता समूह की दीदियों को स्व-रोजगार से जोड़कर लखपति दीदी बनाने के लिए कहा है। कलेक्टर ने ग्रामीण सचिवालय में पटवारी, सचिव, बिजली विभाग के मेकेनिक, हैंडपंप बनाने वाले, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित विकास खंड अधिकारियों को ग्रामीण सचिवालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसके के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत तपकरा के सचिव को ग्रामीण सचिवालय में अनुपस्थित होने के कारण बताओ नोटिस जारी करके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश ।

  • Related Posts

    कांसाबेल में संचालित विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को स्थानांतरित करने की अनुमति अपरिहार्य कारणों से निरस्त

     जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026 /समाचार पत्रों में प्रकाशित शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जशपुर…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर ने मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि पिछले दो वर्षों में 21’119 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन, किसानों की आमदनी में हुई वृद्धि

      जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की नीतियों एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिला आज मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस