Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों को दिया जाएगा प्रोत्साहन राशि

जशपुरनगर 24 मई 2025 /खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष में मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, जैसे ओलम्पिक खेल, विश्वकप, एशियाड, राष्ट्रमण्डलीय खेलों में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को यात्रा व्यय तथा खेल उपकरण हेतु प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, जैसे ओलम्पिक खेल विश्वकप, एशियाड, राष्ट्रमण्डलीय खेलों में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि की अधिकतम राशि 3 लाख रुपए या वास्तविक व्यय जो कि 3 लाख से कम हो देय होगी। खेल उपकरण हेतु खिलाड़ियों द्वारा खेल उपकरण की अभिप्रमाणित कोटेशन, सामग्री दर की प्रति जमा करना अनिवार्य होगा। यात्रा व्यय हेतु खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित होने संबंधि प्रमाण पत्र, चयन पत्र, वास्तविक यात्रा टिकट इत्यादि जमा करना अनिवार्य होगा। जिसके आधार पर यात्रा व्यय की राशि की गणना की जा सकेगी।
इच्छुक अभ्यार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला-जशपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर से फोन नम्बर 87703 01503 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    किसानों को बीमा अंतर्गत ऐड-ऑन कराने की अपील ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए किसान बीमा जरूर कराएं

    किसानों की मेहनत की कमाई भी सुरक्षा सशक्त माध्यम जशपुरनगर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पिछले कुछ दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अचानक ओलावृष्टि और तेज…

    Read more

    जशपुर के किसानों की सक्रिय सहभागिता – नई सोच की ओर एक कदम

    अंबिकापुर के ग्राम सरगवां में आयोजित संकल्प 2026 प्रदर्शनी में जशपुर उद्यान विभाग ने लगाएं स्टाल जशपुरनगर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला सरगुजा अंबिकापुर) के ग्राम सरगवां में…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब