Ro no D15139/23

विकास के विश्वास का संकल्प: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में जनकल्याण शिविरों की शुरुआत

शंकरगढ़ में तीन दिवसीय पंजीकरण शिविर का शुभारंभ, एक ही स्थान पर मिली विभिन्न शासकीय सेवाएं*

रायपुर, 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विकास के विश्वास” जनकल्याण अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष पंजीकरण एवं जनसेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराया।

शिविर में महिला एवं बाल विकास, कृषि, राजस्व, श्रम, समाज कल्याण तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन योजना एवं आधार संबंधी आवेदनों का पंजीयन किया, वहीं कृषि विभाग ने किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन कर उन्हें डिजिटल कृषि सेवाओं से जोड़ने की पहल की।

राजस्व विभाग को आय, निवास और जाति प्रमाण-पत्र सहित नामांतरण संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जबकि श्रम विभाग ने श्रमिक पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की। समाज कल्याण विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का पंजीयन किया। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को तत्काल राहत भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनकल्याण शिविर इस उद्देश्य को पूरा करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

प्रदेश में आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शिता एवं सहजता से मिल रहा है।

  • Related Posts

    राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

      महतारी वन्दन योजना के तहत कुल 20076 करोड़ रूपए बहनों के खातों मे हस्तांतरित किए गए : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने कहा : प्रदेश की विष्णुदेव साय…

    Read more

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला