Ro no D15139/23

सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 50 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूर्ण

आवास हितग्राहियों को हो रहा 90 दिवस का मजदूरी भुगतान
एक माह में हितग्राहियों के खातों में अंतरित हुए 1628.60 लाख रुपए
आवास मित्रों एवं रोजगार सहायकों को 61.97 लाख प्रोत्साहन राशि अंतरित
जिले में इस माह 1781 आवास का निर्माणकार्य पूर्ण
सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत कुल 102210 आवास स्वीकृत हुए है। जिसमें से 80296 आवास पूर्ण हो चुके है।

अंबिकापुर 17 फरवरी 2026/  सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिले में स्वीकृत कुल 1,02,210 आवासों में से 80,296 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, जो 50 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि को दर्शाता है। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए हितग्राहियों को किश्तों की राशि समय-सीमा में सीधे आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2024-26 में स्वीकृत 36,306 आवासों में से 18,782 आवास वर्तमान में पूर्ण हो चुके हैं। योजना के अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही को 1.20 लाख रुपये की राशि चरणबद्ध रूप से (स्वीकृति, प्लिंथ एवं पूर्णता) जियो-टैग के आधार पर जारी की जाती है। अब तक 35,125 हितग्राहियों को प्रथम किश्त (40,000 रु.), 23,419 को द्वितीय किश्त (55,000 रु.) तथा 10,367 हितग्राहियों को तृतीय किश्त (25,000 रु.) जारी किए जा चुके हैं।

एक माह में 1,634 आवास पूर्ण, 1349.05 लाख रुपये जारी
विगत एक माह में 1,634 आवास पूर्ण किए गए हैं। इस अवधि में 1,276 हितग्राहियों को प्रथम किश्त, 1,283 को द्वितीय किश्त तथा 532 को तृतीय किश्त जारी करते हुए कुल 1,349.05 लाख रुपये अंतरित किए गए। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत 90 मानव-दिवस का मजदूरी भुगतान तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण उपरांत 12,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जा रही है।

पीएम जनमन अंतर्गत विशेष प्रगति
पीएम जनमन के तहत 2,565 पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से 1,385 आवास पूर्ण हो चुके हैं। योजना के अंतर्गत प्रति हितग्राही 2.00 लाख रुपये की राशि चार किश्तों (स्वीकृति, प्लिंथ, टॉप एवं पूर्णता) में जारी की जाती है। अब तक 2,501 हितग्राहियों को प्रथम किश्त, 2,007 को द्वितीय, 1,587 को तृतीय तथा 1,155 हितग्राहियों को चतुर्थ किश्त जारी की जा चुकी है। विगत एक माह में 73 जनमन आवास पूर्ण हुए हैं तथा 217.00 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इस योजना में 95 मानव-दिवस का मनरेगा मजदूरी भुगतान एवं शौचालय निर्माण हेतु अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में भी प्रगति
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में 1,024 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 214 आवास पूर्ण हो चुके हैं। प्रति हितग्राही 1.30 लाख रुपये की राशि चार किश्तों में जियो-टैग आधारित प्रगति के अनुसार जारी की जाती है। विगत एक माह में 74 आवास पूर्ण हुए हैं तथा 62.55 लाख रुपये की राशि हितग्राहियों को अंतरित की गई है। इस योजना में भी 90 मानव-दिवस मजदूरी भुगतान एवं 12,000 रुपये शौचालय सहायता प्रदान की जा रही है।

हितग्राहियों के खाते में नियमित भुगतान
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जनपदों द्वारा प्रतिदिन एफटीओ के माध्यम से किश्तों का भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में किसी भी हितग्राही की किश्त भुगतान हेतु लंबित नहीं है, जो प्रशासन की सक्रियता एवं पारदर्शिता को दर्शाता है।

आवास मित्र एवं रोजगार सहायकों को प्रोत्साहन
आवास निर्माण में प्रगति सुनिश्चित करने हेतु जिले के 45 आवास मित्र एवं 218 रोजगार सहायकों को कुल 61.97 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि उनके खातों में अंतरित की गई है, जिससे मैदानी स्तर पर कार्यों में और तेजी आई है।

सहायता एवं सुझाव
आवास निर्माण से जुड़ी किसी भी समस्या, मांग या सुझाव के लिए हितग्राही राज्य शासन द्वारा जारी निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1290 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत ​नौकरी के पीछे भागने के बजाय खेती को बनाया फायदे का सौदा, 10 एकड़ में एकीकृत जैविक खेती से कमा रहे सालाना 8 लाख रुपये से अधिक

    ​रायपुर,10 जुलाई 2026/ कहावत है कि जहाँ चाह होती है, वहाँ राह अपने आप बन जाती है। इसे सच कर दिखाया है कांकेर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र और कभी…

    Read more

    जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हर घर शुद्ध जल सुनिश्चित करने के लिए पंचायतों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी, होगा सोशल ऑडिट

      रायपुर, 10 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता और सुचारू संचालन को लेकर आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव श्री…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध