Ro no D15139/23

पीएम किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों का मजबूत सहारा

23वीं किस्त मिलने से खेती की तैयारियों को मिली गति, किसानों में उत्साह

रायपुर, 25 जून 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी खेती-किसानी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित वित्तीय सहायता से किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में सहूलियत मिल रही है, जिससे खेती की लागत का बोझ कम हो रहा है और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है।

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुनुंद निवासी किसान श्री शिवकुमार तिवारी भी इस योजना से लाभान्वित किसानों में शामिल हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होने के बाद उन्होंने खरीफ सीजन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

श्री तिवारी बताते हैं कि खेती उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। प्रत्येक फसल सीजन में बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था के लिए पर्याप्त संसाधनों की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता खेती की तैयारी को आसान बनाती है तथा आर्थिक दबाव को कम करने में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि कार्यों में करेंगे, जिससे समय पर बुवाई और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

श्री तिवारी ने किसानों के हित में संचालित इस योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं गांवों की समृद्धि और कृषि विकास को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

  • Related Posts

    रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

    अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश रायपुर, 25 जून 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ…

    Read more

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन

      *टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट की स्थापना, 235 करोड़ का निवेश कर रही स्विफ्ट टेक्सटाइल्स, 4650 लोगों को मिलेगा रोजगार* *कपड़ा उद्योग की नई पहचान बनेगा नवा रायपुर, टेक्सटाइल…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह