Ro no D15139/23

आ रहे हैं पीएम मोदी, 17 को मालदा में जनसभा, 18 को बंगाल और असम को देंगे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात

अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल आ रहे हैं. प्रधानमंत्री 18 जनवरी को बंगाल चुनाव 2026 के लिए भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे. वह हावड़ा में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान बंगाल और असम को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात भी देंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी में लगातार दो दिन राज्य में अलग-अलग जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे. इन रैलियों के जरिये पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे. 17 जनवरी को पीएम मोदी उत्तर मालदा में एक रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद 18 जनवरी को वह हावड़ा में जनसभा करेंगे.

हावड़ा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को हावड़ा स्टेशन से देश की प्रथम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि देश की प्रथम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी, जिसे प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखायेंगे.

  • बंगाल में 17 और 18 जनवरी को 2 जनसभा करेंगे पीएम मोदी
  • 17 को उत्तर बंगाल के मालदा में होगी पीएम मोदी की जनसभा
  • 18 को हावड़ा स्टेशन से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी

PM Modi Bengal Visit: 20 दिसंबर को बंगाल आये थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इससे पहले पीएम मोदी 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर आये थे. तब वह खराब विजिबिलिटी के कारण उत्तर 24 परगना के ताहिरपुर नहीं जा पाये थे. खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर नदिया के ताहिरपुर में उतर नहीं पाया था. इसके बाद प्रधानमंत्री ने कोलकाता एयरपोर्ट से रैली वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित किया था.

अमित शाह ने किया था दावा- दो तिहाई बहुमत से जीतेगी भाजपा

प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 3 दिवसीय दौरे पर बंगाल आये थे. इस दौरान उन्होंने पार्टी के नये-पुराने नेताओं के साथ बैठकें कीं. कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित कया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दावा किया कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी.

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब