Ro no D15139/23

बंगाल से असम तक पीएम मोदी का दौरा, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे. पीएम आज दोनों ही राज्यों को कई बड़ी सौगातें दे सकते हैं.

राजनीतिक सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे दोनों राज्यों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. अगले वर्ष दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और विकास—दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है.

बंगाल दौरे पर रहेगें पीएम मोदी

प्रधानमंत्री शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट पहुंचेंगे, जहां वे लगभग 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें एनएच-34 के बराजागुली–कृष्णनगर सेक्शन के 66.7 किलोमीटर लंबे फोर-लेन कार्य का उद्घाटन शामिल है. इसके साथ ही उत्तर 24 परगना जिले में बरासात–बराजागुली सेक्शन के 17.6 किलोमीटर लंबे फोर-लेन कार्य की आधारशिला भी रखी जाएगी. कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे.

कई परियोजनाओं की मिल सकती है सौगात

इन परियोजनाओं के शुरू होने से कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा और यात्रा समय में करीब दो घंटे की कमी आएगी. प्रधानमंत्री की रैली ताहेरपुर इलाके में होगी, जहां मतुआ समुदाय और शरणार्थी आबादी की संख्या अधिक है. बिहार में हालिया जीत के बाद यह प्रधानमंत्री की पहली बंगाल यात्रा है.

दोपहर बाद प्रधानमंत्री असम के लिए रवाना होंगे और करीब 2:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे. दो दिवसीय असम दौरे के दौरान वे 1,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. गुवाहाटी हवाई अड्डे पर वे असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसी नाम पर बने करीब 4,000 करोड़ रुपये की लागत वाले नए एकीकृत टर्मिनल का भी उद्घाटन किया जाएगा. प्रधानमंत्री टर्मिनल परिसर का निरीक्षण करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के अनुसार, गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नया टर्मिनल प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है.

  • Related Posts

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    Rajya Sabha Election 2026: 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा. वोटिंग से पहले एनडीए (NDA) के लिए अच्छी खबर…

    Read more

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    Rajya Sabha Election: बिहार की राजनीति में एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर दिलचस्प मोड़ आ गया है.बिहार में पूरे 12 साल बाद ऐसी…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया