Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर योजना से रिसाली के एस. सत्यम की बदली जिंदगी, बिजली बिल की चिंता से मिली राहत

*एस. सत्यम ने घर पर लगवाया 3 किलोवाट का सोलर पैनल*

*सौर ऊर्जा से घरेलू बिजली जरूरतें पूरी होने के साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा को मिल रहा बढ़ावा*

रायपुर, 08 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम नागरिकों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के साथ-साथ बिजली खर्च में राहत देने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना का लाभ उठाकर दुर्ग जिले के प्रगति नगर, रिसाली निवासी श्री एस. सत्यम ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। सोलर सिस्टम लगने के बाद उनके घर की बिजली जरूरतों का बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा हो रहा है, जिससे बिजली खर्च में कमी आई है और हर महीने आने वाले बिजली बिल की चिंता भी काफी हद तक दूर हुई है।

*सौर ऊर्जा ने कम किया बिजली खर्च का बोझ*

श्री एस. सत्यम बताते हैं कि पहले हर महीने बिजली बिल को लेकर चिंता बनी रहती थी। घर की बिजली जरूरतों के अनुसार बिल में होने वाले उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाना मुश्किल होता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित होने के बाद अब बिजली की जरूरतों का बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा हो रहा है। इससे उन्हें बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

*आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण*

श्री सत्यम का कहना है कि सोलर पैनल लगवाना उनके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी निर्णय साबित हुआ है। इससे पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता कम हुई है और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि घर की छत पर उपलब्ध स्थान का उपयोग सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जा सकता है, जिससे परिवार के बिजली खर्च को कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है।

*अन्य नागरिकों से भी योजना का लाभ लेने की अपील*

श्री एस. सत्यम ने अन्य नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाना केवल बिजली खर्च में बचत का माध्यम नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ पर्यावरण और टिकाऊ ऊर्जा व्यवस्था की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय