Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर

*मिली बिजली बिल से मुक्ति, बना आय का जरिया*

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025/ मुख्मयंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय योजनाओं पर अमल पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग जिले के ग्राम दामोदा निवासी श्री गरिबा राम मेश्राम ने अपने घर में 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाया है। श्री मेश्राम बताते हैं कि उनके घर में एसी और अन्य उपकरणों के कारण हर महीने हज़ार रुपए से अधिक का बिजली बिल आता था। खपत कम करने की कोशिशों के बावजूद ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और लगातार बढ़ता बिल उनके लिए चिंता का कारण बन गया था।

उन्हें समाचार पत्र में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत योजना की जानकारी ली और मार्च माह में 5 किलोवाट का पैनल अपने घर में लगवाया। इसकी कुल लागत 2.80 लाख रुपए आई, जिसमें से 78 हज़ार रुपए की राशि सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में सीधे उनके खाते में भेजी गई। श्री मेश्राम बताते हैं कि सोलर पैनल लगने के बाद अब तक उन्हें केवल 190 रुपए का ही बिल चुकाना पड़ा है, वहीं 1400 यूनिट बिजली सरकार को बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की है। अब उन्हें हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से मुक्ति मिल गई है और कमाई का नया ज़रिया भी शुरू हो गया है। श्री मेश्राम ने योजना का लाभ उठाने के लिए अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित किया है और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कैसे काम करती है?*

इस योजना के तहत केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को 1 किलोवाट प्रणाली के लिए 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक प्रणाली के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान कर रही है। राज्य सरकार ने इस योजना को और सशक्त बनाते हुए अतिरिक्त राज्यांश सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। एक किलोवाट के सोलर प्लांट पर राज्य सरकार की ओर से 15 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 30 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या अधिक क्षमता के प्लांट पर कुल 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी केंद्र और राज्य सरकार से मिलाकर उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार https://pmsuryaghar.gov.in पर खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!