Ro no D15139/23

पी. एम. विश्वकर्मा योजना से बदली शाहिना की जिंदगी

छत्तीसगढ़ शासन की पी. एम. विश्वकर्मा योजना ने कोरबा जिले की शाहिना अंजुम के जीवन में एक नई दिशा दी है। परंपरागत दर्जी कार्य से जुड़ी शाहिना हमेशा से अपने व्यवसाय को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाना चाहती थीं, परंतु संसाधनों और बेहतर तकनीक की कमी उनके सामने बड़ी चुनौती थी।
लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में टेलर (दर्जी) ट्रेड का प्रशिक्षण उनके लिए अवसरों का नया द्वार साबित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शाहिना ने न सिर्फ आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइनिंग के तरीके सीखे, बल्कि नए उपकरणों का उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण और आकर्षक परिधान तैयार करना भी सीखा। इस कौशल विकास ने उनके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा दिया।
सरकार की योजना के माध्यम से उन्हें एक सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान चार हजार रुपये का स्टाइपेंड मिला, जिससे प्रशिक्षण अवधि में आर्थिक सहयोग मिला। इसके साथ ही बिना गारंटर एक लाख रुपये तक का लोन प्राप्त होना उनके लिए बड़ा सहारा साबित हुआ। इसी आर्थिक सहायता से उन्होंने अपनी दर्जी की दुकान को आधुनिक रूप देकर काम का दायरा बढ़ाया।
आज शाहिना अंजुम अपने हुनर, मेहनत और सरकारी योजनाओं के सहयोग से अपने परंपरागत व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही प्रशिक्षण, तकनीक और थोड़ी सी आर्थिक सहायता से कोई भी उद्यम नई उड़ान भर सकता है। शाहिना अब आत्मनिर्भर हैं और अपने कार्य से परिवार का सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रही हैं।

  • Related Posts

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    खरीफ 2026 में कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने हेतु पात्र कृषक एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पोर्टल में कराये समयावधि में पंजीयन

      कोरबा 17 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग रायपुर द्वारा प्रदेश में फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन, उत्पादकता में वृद्धि करने, फसल कास्त लागत में कमी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान