Ro no D15139/23

12वीं की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेख विषय का परीक्षा हुआ सम्पन्न

कोरबा 18 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो गया है। जिले में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 18 मार्च 2025 को हायर सेकेडंरी स्कूल के राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेख विषय का परीक्षा संपन्न हुआ। उक्त विषयों की परीक्षा हेतु कुल 9253 दर्ज बच्चों में से 9152 विद्यार्थी उपस्थित एवं 101 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें राजनीति विज्ञान विषय में 3179 दर्ज बच्चों में 3124 उपस्थित  व 55 अनुपस्थित, रसायन शास्त्र विषय में 3772 दर्ज बच्चों में उपस्थित 3743 व 29 अनुपस्थित, लेखा शास्त्र विषय में 2119 दर्ज बच्चों में उपस्थित 2105 व 14 अनुपस्थित, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र विषय में 179 दर्ज बच्चों में से 176 उपस्थित व 3 अनुपस्थित, वस्तु चित्रण एवं आलेख विषय में दर्ज एवं उपस्थित बच्चों की संख्या 4 रही। उक्त परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत दल क्रमांक 01 द्वारा शा.उ.मा.वि. चैतमा, शा.उ.मा.वि. माखनपुर, सेजेस पाली, शा.उ.मा.वि. बालक पाली का, दल क्रमांक 02 शा.उ.मा.वि. गोढ़ी, शा.उ.मा.वि. भैसमा, शा.उ.मा.वि. तिलकेजा, शा.उ.मा.वि. फत्तेगंज, शा.उ.मा.वि. बोतली, शा.उ.मा.वि. बेहरचुंआ, शा.उ.मा.वि. तुमान का, दल क्र. 03 शा.उ.मा.वि. मदनपुर, शा.उ.मा.वि. श्यांग कुल 13 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं रहा।
  • Related Posts

    छात्रों से दुर्व्यवहार व  अनुशासनहीनता पर हुई कार्रवाई छुरी बालक छात्रावास के दैनिक मजदूर को सेवा से पृथक किया गया

      कोरबा, 30 मार्च 2026/जिला प्रशासन कोरबा द्वारा शासकीय संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने और छात्रावासों में अध्ययनरत छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई…

    Read more

    जनगणना 2027 के दृष्टिगत कोरबा जिले के शासकीय सेवकों के अवकाश आवेदनों की समीक्षा हेतु समिति गठित

    कोरबा 30 मार्च 2026/जनगणना 2027 के महत्वपूर्ण  कार्य को सुचारू, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने हेतु कोरबा जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी शुरू की गई है। कलेक्टर एवं…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत