Ro no D15139/23

बीएलए की नियुक्ति के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2025। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के दृष्टिगत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल द्वारा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के लिए जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्रों हेतु नियुक्त बूथ लेवल एजेन्ट (बीएलए) का प्रशिक्षण विधानसभा स्तर पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से कराया जाएगा। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संक्षिप्त जानकारी दी गई। जिले में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन 69 मतदान केन्द्रों हेतु प्रस्ताव दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त सहमति अनुसार नवीन मतदान केन्द्रों में भी बूथ लेवल एजेन्ट (बीएलए) नियुक्त की जाएगी। बूथ लेवल एजेन्टों (बीएलए) की नियुक्ति हेतु प्रावधान एवं नियुक्ति संबंधी निर्धारित फार्म तथा बूथ लेवल एजेन्टों (बीएलए) के दायित्वों की संक्षिप्त जानकारी दी गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 69 है, इस तरह जिले में कुल 1075 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 270 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 23 है, इस तरह कुल 293 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 223 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 20 है, इस तरह कुल 243 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगढ़ अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 252 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 20 है, इस तरह कुल 272 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 261 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 6 है, इस तरह कुल 267 मतदान केन्द्र है। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी से जिले अंतर्गत आने वाले 4 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्रों हेतु बीएलए 2 फार्म में बीएलए नियुक्त कर नियुक्ति पत्र एवं विधानसभावार प्रत्येक मतदान केन्द्रों हेतु नियुक्त बीएलए की सूची पूर्ण कर जमा करने के लिए आग्रह किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित चौहान, भारतीय जनता पार्टी के श्री अरूण कुमार शुक्ला, इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री कमलजीत पिन्टु सहित अन्य प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए